x उत्तर भारत में शीत लहर का कहर ... ठिठुरन बढ़ने पर बिगड़ें हालात

Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर ... ठिठुरन बढ़ने पर बिगड़ें हालात

 लखनऊ। जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ रही है। सर्दी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में २२ साल, पंजाब में १९ और हरियाणा में ११ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के ३५ जिलों में शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर बढ़ गई है। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री यानी १६.१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी ३५० रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। 

यूपी में ठंड के चलते १० लोगों की मौत

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक यूपी के ३५ जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। १२ साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर कल पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा, तो वहीं कई जिलों में बर्फीली हवाएं चलीं। दिन का मैक्सिमम तापमान १९.० डिग्री सेल्सियस बस्ती में रिकॉर्ड किया गया। सबसे सर्द रात कानपुर की रही। यहां पर ३.६ डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ठंड के चलते हार्ट अटैक से होने वाली मौतें के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। बीते २४ घंटे में कानपुर में १० लोगों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ा है। ठंड ने जिले के ५० साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ